संवाद न्यूज एजेंसी
बिछिया। मुख्यालय में परिसर में लाखों की लागत से बना वाहन पार्किंग स्टैंड अधिकारियों की लापरवाही से शोपीस बनकर रह गया है। ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी व फरियादी ब्लॉक परिसर में ही वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ब्लॉक परिसर में 9.98 लाख की लागत से वाहन पार्किंग स्टैंड व चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रतिमा के ऊपर छत डलवाई गई थीं। इस स्टैंड के निर्माण का उद्देश्य आने वाले लोगों को उनके वाहनों के खड़े करने में दिक्कत न हो। हालांकि ब्लाक के जिम्मेदारी अधिकारी व कर्मचारी ही यहां पर वाहन खड़ा न करके परिसर में ही खड़े कर देते हैं। बीडीओ अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पार्किंग स्टैंड में ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।