उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भूमिहीनों को पक्के आवास दिए जाएंगे। इसमें आवेदन के लिए तीन स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे।
परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में एएचपी घटक के तहत आवेदन लेने की शुरुआत चार फरवरी से की जा रही है। इसमें वही लोग आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास कोई भूमि उपलब्ध नहीं है। आवेदन चार से 25 फरवरी तक किए जा सकेंगे। आवेदन फार्म जमा करने के लिए तीन स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इसमें विकास भवन में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के कमरा नंबर 16, कलक्टेट परिसर व नगर पालिका परिषद उन्नाव में शिविर लगेंगे। इच्छुक लोग शिविर में आवेदन फार्म के साथ आधार कार्ड, आय व निवास प्रमाणपत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए डूडा कार्यालय में परियोजना अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।