फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर सहित तीन निकायों में खुलेंगे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन निकायों में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारी है। 50 हजार की आबादी पर एक केंद्र खोलने का प्रस्ताव बनाकर सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजा है।
विज्ञापन

अभी तक शहर व शुक्लागंज में चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। बढ़ती आबादी को देखते हुए शहर के साथ अब नवाबगंज व बांगरमऊ में भी इसका संचालन होगा।
नया सेंटर ऐसी जगह खोला जाएगा, जहां दो किलोमीटर के दायरे में कोई भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र न हो। इससे करीब 1.50 लाख लोगाें को लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक से अनुमति मिलते ही भवन की तलाश शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तीन केंद्र संचालित
शहर में अभी मोतीनगर, कांशीराम कालोनी व पुरानी बाजार में अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। दो अरबन केंद्र ऐसे हैं, जिनमें डॉक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें