फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे में काम कर रहे श्रमिक की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे में काम कर रहे श्रमिक की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। प्लांट पर शव रखकर परिजनो ने मुआवजे की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के नौहाईखुर्द निवासी महावीर रावत (20) मजदूरी करता था। 15 दिन पहले गांव के आनंद, अजय सिंह, सलोने, नीरज और सज्जन के साथ गंगा एक्सप्रेसवे में मजदूरी करने गया था। साथी श्रमिक आनंद ने बताया कि गुरुवार रात महावीर के पेट में दर्द हुआ। हालत बिगडने पर कंपनी के वाहन से मियागंज सीएचसी लाया गया।
डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर किया। वहां महावीर की मौत हो गई। परिजन शव एंबुलेंस से प्लांट पर लाए और मुआवजे की मांग की। महावीर पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। मां अनीता मूक-बधिर हैं। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। कंपनी के अधिकारियों से बात कर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें