फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के घर से लोडर में लादकर भेजा जा रहा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कोटेदार के घर से लोडर में लादकर भेजे जा रहे राशन को ग्रामीणों ने पीछा कर रोक लिया। गेहूं और चावल जिन बोरों में भरा है उन पर सरकारी आपूर्ति विभाग की मुहर लगी है। अजगैन कोतवाली पुलिस को वाहन को कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जनसार के राजस्व गांव महतवानी की कोटेदार के घर से रविवार देर शाम करीब आठ बजे एक लोडर में करीब 17 बोरे राशन लादकर कहीं भेजा जा रहा था।
शक होने पर ग्रामीणों ने लोडर का पीछा किया तो रैनापुर गांव के पास चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने हसनगंज एसडीएम देवेंद्र सिंह को सूचना दी। हंगामे की सूचना पर एसडीएम ने अजगैन कोतवाली प्रभारी वीके मिश्रा को लोडर को कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को राशन की जांच करने के लिए कहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूर्ति विभाग की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें