फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क पार कर रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बहुराजमऊ के पास पैदल सड़क पार कर रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने जांच की और वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सिकंदरपुर निवासी अंशू बाजपेई (40) खेती करते थे। बड़े भाई राकेश ने बताया कि वह घर से अलग रानीगंज के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। बुधवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के लिए ढाबे पर जा रहे थे। घर से 500 मीटर दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सूरज भट्ठा के सामने सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बेटे की मौत से मां कुसमा सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। मां ने बताया कि बेटा कभी-कभार घर आता था। कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें