फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दो किसानों की मौत -साइकिल से मिर्च व सेम बेंचने बाजार जा रहे थे संवाद न्यूज एजेंसी बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार दो किसानों को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। किसानों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे के बाद चालक समेत ट्रक भाग निकला। पुलिस ट्रक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। बांगरमऊ के बदलीपुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष व 50 वर्षीय संतराम ने खेतों में सेम व मिर्च बो रखी थी। शनिवार को दोनों किसान मिर्च व सेम बेंचने के लिए साइकिल से अरौल बाजार जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर ग्राम गहरपुरवा के सामने ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। घादलों को बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें