फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर चाय दुकानदार की मौत

Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन

उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के अनवार नगर में चाय की दुकान में बिजली का तार जोड़ते समय दुकानदार करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कासिफ अली सराय मोहल्ला निवासी शिवकुमार साहू (52) की अनवार नगर मार्ग पर चाय की दुकान है।

विज्ञापन


रविवार सुबह वह बिजली का तार जोड़ रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी सुनीता व बेटे सुनील कुमार बेहाल हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि करंट से मौत की सूचना आई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें