फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : जनप्रतिनिधियों ने डीएम के सामने उठाई जलभराव की समस्या

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पन्नालालहाल में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। विकास से जुड़ी परियोजनाओं आदि की प्रगति के बारे में डीएम और एसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने संचालित परियोजनाओं की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों से जलभराव की समस्या के निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पन्नालाल हाल में आयोजित बैठक में विधायकों ने बीघापुर के सौ शैया चिकित्सालय में बिजली कनेक्शन न कराने की शिकायत की। साथ ही नगरीय क्षेत्र खासकर पीडीनगर जैसे पॉश क्षेत्र में होने वाले जलभराव की समस्या उठाई। पीडी नगर एवं अन्य स्थानों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। कुछ जनप्रतिनिधियों ने धान रोपाई के समय नहर और माइनरों में पानी न होने की समस्या रखी।
तत्काल पानी छोड़े जाने के लिए कहा। बताया कि सड़कों पर छुट्टा मवेशियों के बैठने से घटनाएं अधिक बढ़ रही हैं। छुट्टा मवेशियों को गोशाला में पहुंचाने को कहा। डीएम ने बताया कि जिले में जिन परियोजनाओं का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है। उनकी स्थलीय जांच कराई जा रही है। कुछ योजनाओं की जांच आख्या प्राप्त हो गई, उन पर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट विजेता को निर्देश दिए कि आगे से जनप्रतिनिधियों से संबंधित बैठक में विद्युत, लोकनिर्माण, सिंचाई, जिला पूर्ति, जल निगम, पशुपालन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, पुरवा विधायक अनिल सिंह, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, भगवंतनगर से आशुतोष शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें