खुदाई के दौरान फटी मिट्टी की परत, 8 फिट नीचे मिट्टी में दबा बच्चा -सड़क निर्माण के दैरान मिट्टी खुदाई का जेसीबी से चल रहा था कार्य -जेसीबी का पंजा गड़ा, चालक ने बच्चे को बाहर निकाला, जिला अस्पताल में हालत गंभीर उन्नाव। सड़क निर्माण में जेसीबी से मिट्टी खुदाई के दौरान किनारे की परत फटने से पास खड़ा बच्चा मिट्टी के साथ 8 फीट गहराई में चला गया। जेसीबी चालक ने आनन-फानन जेसीबी का पंजा गड़ा मिट्टी में दबे बच्चे को बाहर निकाला। इलाज को ले जाने की जगह चालक जेसीबी छोड़ कर भाग निकला। चचेरे भाई की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे की हालत नाजुक है। ग्राम प्रधान की सूचना पर मगरवारा चौकी पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच बच्चे के परिजनों से जानकारी ली और घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद में सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से मिट्टी की खुदाई का कार्य चल रहा है। सोमवार देर शाम सड़क के किनारे 8 फिट नीचे जेसीबी खुदाई कर रही थी। गांव निवासी मुन्नीलाल लोध का 9 वर्षीय पुत्र आकाश जेसीबी के पास खड़ा होकर खुदाई देख रहा था इसी दौरान अचानक किनारे की परत फट गई और आकाश मिट्टी समेत 8 फिट नीचे गड्ढे मेंचला गया। दहशत में चालक ने जेसीबी के पंजे से मिट्टी में दबे बच्चे को बाहर निकाला और भाग गया। मौके पर मौजूद आकाश के चचेरे भाई ने भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनॉन ने बेहोशी हालत में बच्चे को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान कल्लू मियां की सूचना पर मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।