गोंडा। जीआरपी कोतवाल बांकेलाल ने बताया कि रहमत अली निवासी जुगियाना सफीपुर उन्नाव व बलिराम निवासी ललिया बलरामपुर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया कि रहमत अली जहरखुरानी गिरोह का सरगना है और बलिराम उसका साथी है। दोनों अभियुक्त रेलवे स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों को खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ खिला-पिलाकर बेहोश होने पर बैग, पैसे व मोबाइल आदि लूटते हैं। दोनों मौजूदा समय में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में दोनों गोंडा जेल में निरुद्ध हैं। (संवाद)