बांगरमऊ। व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री का नाम लिखकर उन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ गांव के पूर्व प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के दसदान गांव निवासी पूर्व प्रधान अफसर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित कर रखा है। शनिवार को ग्रुप में जुड़े गांव के अमीर खां ने मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर एक संदेश भेजा। शिकायतकर्ता अफसर ने इसे निंदनीय कृत्य बता आरोपी अमीर खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।