फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सहरांवा निवासी भिनगू चौरसिया (48) का शव घर से 100 मीटर दूर सड़क किनारे आम के बाग में रस्सी से लटका मिला।
विज्ञापन

रविवार सुबह शौच गए ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। पत्नी बिटान समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख बदहवास हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े बेटे राज ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। राज के अनुसार सुबह जब वह उठा तो पिता को चारपाई पर न देख मां से पूछा तो उसने खेत की ओर जाने की बात कही। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उनका शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी दी। बेटा राज मौत की वजह के बारे में कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें