फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बना क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
अजय प्रताप यादव। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर(उन्नाव)। स्थानीय कोतवाली में तैनात 2018 बैच के आरक्षी ने पीसीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पद पर नियुक्ति पाई है।
विज्ञापन

जनपद सुल्तानपुर के गाव बहुरावां निवासी आरक्षी अजय प्रताप यादव के पिता किसान हैं। दो बड़ी और एक छोटी बहन में अकेले अजय ने पहली नियुक्ति सीआरपीएफ मध्यप्रदेश में पाई। इसके बाद सिपाही भर्ती में सफलता मिली। अजय की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही प्राथमिक पाठशाला में हुई। बड़ी दोनों बहनों का विवाह हो चुका है। छोटी बहन ज्योत्सना 2021 बैच पुलिस में ही सिपाही पद पर तैनाती मिली। अजय ने बताया कि पिता किसान हैं। वह अपने परिवार को समय नहीं दे पाता था, लेकिन अब यह आसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें