फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा करने का बनाया दबाव तो रद्द होगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लॉकडाउन के दौरान फीस जमा करने का दबाव बनाने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों से डीआईओएस राकेश कुमार ने अपील की है कि वह अभिभावकों पर तीन महीने की अग्रिम फीस जमा करने का दबाव न बनाएं। कई स्कूलों से लगातार फीस जमा करने का दबाव अभिभावकों पर बनाया जा रहा है। अन्यथा की स्थिति में छात्र का नाम काटने व ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रखने की बात कही जा रही है। यह नियमानुसार गलत है। डीएम के निर्देश हैं कि इन तीन महीनों के शुल्क को आगामी महीनों में किश्तों के आधार पर समायोजित कर लिया जाए। इसके बाद भी यदि प्रबंधक मनमानी करते हैं तो उसकी स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें