फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने रमेश

विज्ञापन
शपथ लेते नवीन कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
उन्नाव। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की जिला शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन और निर्वाचन हुआ। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गौतम और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। सर्वसहमति से रमेश चंद्र उपाध्याय को अध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, पीयूष गुप्ता को मंत्री, कमलेश कुमार को संयुक्त मंत्री और अजीज उद्दीन को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। संघ के तमाम सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें