फोटो-42- अंशुल पटेल को सम्मानित करते प्रबंधक रिजवान अहमद। स्रोत: विद्यालय
- फोटो : 1
बांगरमऊ। नगर के संडीला रोड स्थित आरएस पब्लिक स्कूल के दो पूर्व छात्रों अंशुल पटेल व प्रांजल पटेल का उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। मंगलवार को स्कूल में समारोह आयोजित कर दोनों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक रिजवान अहमद ने कहा कि विद्यालय के दो छात्रों का उपनिरीक्षक पद पर चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य संतोष कुमार, उपप्रधानाचार्य अंजू बाजपेई सहित अन्य स्टाफ रहा। (संवाद)