फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खाद की दुकान बंद करने पर लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने बिछिया विकासखंड स्थित खाद प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शुक्ला खाद भंडार जमुका मौके पर बंद पाई गई। इस पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। उधर, नेहा खाद भंडार तारगांव व शिव प्रसाद खाद भंडार तारगांव संचालक ने जांच की सूचना पर दुकान बंद कर दी। इस पर दोनों विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में यूरिया 29108, डीएपी में 8385 व एनपीके 6574 मैट्रिक टन उपलब्ध है। इसका वितरण सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं से कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें