फोटो-5- हाईवे से क्षतिग्रस्त डंपर को हटाती हाईड्रा। स्रोत: पाठक
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह दो डंपर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कस्बे के बाईपास पर आगे जा रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी थी। इससे पीछे आ रहा दूसरा डंपर जोरदार तरीके से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूसरी गाड़ी और हाइड्रा की मदद से केबिन में फंसे चालक दिलीप मौर्य (33) को बाहर निकाला। दिलीप मौर्य लखनऊ के कल्ली पश्चिम कटे भीट के निवासी हैं। घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।