फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-26- सम्मानित हुए मेधावी छात्र-छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
पुरवा। नगर के मोहल्ला कस्टोलवा स्थित बीएएएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भैयालाल ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद हाईस्कूल की छात्रा जूही, स्वस्तिक बाजपेई, आदर्श कुमार, गौरव, काव्यम दीक्षित और इंटरमीडिएट में छात्र यश शुक्ला, इकरा बानो, आशू, राघव दीक्षित, आकाश प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार ने माला पहनाकर उनका मुंह मीठा कराया। यहां महेंद्र प्रसाद, श्रीश शुक्ल, राकेश दत्त शुक्ल, संजीव कुमार, अजय अवस्थी, कुमुदिनी, कल्पना, आराधना, महताब खान, विनोद तिवारी समेत अन्य स्टाफ रहा। सभी ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें