नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम पैदल सड़क पार कर रहे युवक की वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। वह अस्पताल में भर्ती युवक को खाना देकर लौट रहा था। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मढ़ियामऊ गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि छोटा भाई संत कुमार (45) मंगलवार शाम को लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती गांव के ही सत्य नारायण कश्यप को खाना देने गया था। लौटते समय बजेहरा गांव के पास वाहन से उतरा और घर जाने के लिए पैदल हाईवे पार कर रहा था।
इसी दौरान कोई वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। उसकी घटनास्थल पर ही भाई की मौत हो गई। वीरेंद्र के अनुसार पुलिस के जरिए उसे हादसे की जानकारी मिली।
बताया कि संतराम अविवाहित और मजदूरी करता था। एसओ संदीप शुक्ला ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।