पुरवा। अचलगंज थाना क्षेत्र के गोहना गांव निवासी रामस्वरूप (70) चार साल से पुरवा कोतवाली के बंदली खेड़ा गांव में बहन जनक दुलारी के यहां रह रहे थे। ग्राम प्रधान उमेश यादव ने बताया कि मंगलवार शाम रामस्वरूप खेत जा रहे थे। रास्ते में तिराहा के पास ठिकरा पुल पर वाहन की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमर नाथ यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)