फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लालगंज हाईवे पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण व बहुराजमऊ गांव के बीच बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। कोतवाल राजपाल ने बताया कि शव की हालत देख कर किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष है। स्थानीय लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज लालकुंआ को रात्रि गश्त में व्यक्ति नशे की हालत में सड़क पर टहलता नजर आया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें