चकलवंशी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बौनामऊ गांव के पास शनिवार देर शाम ईंट भट्ठे के वृद्ध चौकीदार को ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई।
माखी थाना के बौनामऊ के माजरा उदित खेड़ा निवासी छोटे लाल (72) ईंट भट्ठे पर चौकीदारी करते थे। बेटे रामबिलास ने बताया कि शनिवार शाम लगभग आठ बजे पिता भठ्ठे से पैदल घर आ रहे थे। तभी उन्नाव-हरदोई बौनामऊ के पास एक अन्य ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।