फोटो-15- पुरस्कार के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत:आयोजक
बेहटा मुजावर। बांगरमऊ तहसील के शादीपुर गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फतेहपुर चौरासी की टीम ने शादीपुर को हराकर जीत हासिल की।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। आयोजक शिव प्रताप सिंह और दिलीप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मैच फतेहपुर चौरासी और शादीपुर के बीच खेला गया। पहले सेट में फतेहपुर चौरासी ने 15-8 से और दूसरे सेट में भी 15-9 से शादीपुर टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान हिमांशु सिंह, संतकुमार त्रिवेदी, कान्हा, महेश, आकाश और अंश भी मौजूद रहे।