फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विपांशु (फाइल फोटो) - फोटो : doda news
विज्ञापन
पुरवा। पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर जाफरखेड़ा गांव के पास सोमवार सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदनांग गांव निवासी रामचंद्र का बेटा विपांशु (21) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सोहरामऊ के पास स्थित निजी कंपनी में काम भी करता था। सोमवार को सुबह पांच बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर जाफरखेड़ा गांव के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। सड़क पर घायल देख राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। उधर, सुबह छह बजे तक विपांशु के घर न पहुंचने पर पिता ने फोन किया तो सीएचसी से हादसे का पता चला। बेटे की मौत पर मां रंजीता, भाई हिमांशु और बहन अंशिका सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें