चकलवंशी। बीमारी से परेशान वृद्धा ने घर में रखा जहर खा लिया। बेटा निजी अस्पताल लेकर गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
माखी थाना क्षेत्र के मझखोरिया गांव निवासी रामदुलारी (60) को कई बीमारियां थे, वह काफी समय से परेशान थीं। बेटे पिंटू ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की रात नौ बजे मां ने जहर खा लिया। उल्टियां शुरू होने पर हम लोगों को पता चला। निजी अस्पताल ले गया, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया और न ही तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)