नवाबगंज। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी रामलखन (42) ऑटो चालक थे। शुक्रवार भोर पांच बजे लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव से ऑटो निकालकर लखनऊ जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा होने से एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। टोल गेट से करीब 100 मीटर आगे तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ के लोकबंधू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी नीलम, मां सियादुलारी, बच्चे आकाश और अंबिका बेहाल हैं।