औरास। कमाने के लिए चंडीगढ़ गए गहाखेड़ा गांव निवासी युवक का शव वहां फंदे से लटका मिला। सूचना मिली तो परिजन परेशान हो गए।
औरास थाना के गहाखेड़ा गांव निवासी सुदीप उर्फ चंदी (23) काम करने के लिए मौसी के साथ अप्रैल में चंडीगढ़ गया था। छोटे भाई रंजीत ने बताया बड़ा भाई नशे का लती था। शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में उसका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मौत की सूचना घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। उसका विवाह नहीं हुआ था। (संवाद)