नवाबगंज। बगहरी गांव में मंगलवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध मलबे में दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बगहरी गांव में मंगलवार सुबह महादेव (80) घर के बाहर बैठे थे। तभी कच्चे कमरे की दीवार गिर गई। मलबे में महादेव दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने उनको मलबे से निकाला और सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महादेव की मौत से पत्नी नन्ही देवी, दो बेटे बसंतलाल, विमल, दो बेटियां ओम कुमारी और प्रेमा बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)