चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के टेनई गांव के पास सोमवार दोपहर करीब (50) साल के अधेड़ का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। एसओ ने मौके पर पहुंच जांच की। पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। वह चाॅकलेटी रंग की महीन धारीदार शर्ट, गहरी नीली पैंट, लाल नेकर पहने है। पीला गमछा कमर में लिपटा है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पहचान नहीं हो पाई है। इतना पता चला है कि उसे लोगों ने इधर-उधर घूमता देखा है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। (संवाद)