चकलवंशी। कलंदरखेड़ा गांव में जमीन के विवाद में तीन लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माखी थानाक्षेत्र के कलंदरखेड़ा गांव निवासी कार्तिकेय ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपने खेत की मेड़ में उगी घास की सफाई कर रहा था। तभी गांव के विनोद, सुधीर और गोविंद ने घास निकालने से मना करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)