फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन-बिरसिंहपुर मार्ग पर साइकिल सवार किसान वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जनसार गांव निवासी रज्जन (65) बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से खेत जा रहे थे। अजगैन-बिरसिंहपुर मार्ग पर वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन निजी साधन से सीएचसी नवाबगंज लाए। गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन परिजन लखनऊ लोकबंधू ले जा रहे थे। रास्ते में रज्जन की मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी प्रेमा देवी, बेटे रोहित, विमल,राजबहादुर, शिव और दिवाकर बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें