फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हॉर्न बजाने पर युवक और दोस्त को पीटा, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गैस सिलिंडर लेकर घर लौट रहे युवक और उसके दोस्त को हॉर्न बजाने पर पिता-पुत्र ने पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भाऊखेड़ा गांव के शिवांशु 23 सितंबर की शाम पांच बजे दोस्त के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में पिंटू उर्फ जितेंद्र सिंह की गाड़ी खड़ी थी। रास्ता न मिलने पर हॉर्न बजाने पर जितेंद्र ने गाली-गलौज और मारपीट की। उसी समय जितेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह भी वहां आ गए। दोनों ने मिलकर शिवांशु और उसके दोस्त को पीटा। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि जितेंद्र और सुरेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें