गंजमुरादाबाद। नगर के मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी शहरुल खां ने बैंक आफ इंडिया के प्रधान कार्यालय और स्थानीय शाखा में प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि उसका खाता नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में है। 22 सितंबर को दोपहर बाद वह शाखा के पास मौजूद एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसी समय अन्य युवक ने उसके एटीएम से 10 हजार रुपये निकाल लिए। उसकी पहचान के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की 3:15 से 3:25 बजे तक की फुटेज की जांच करने की मांग की। आरोप है कि स्थानीय शाखा के अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं। (संवाद)