फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में श्रमिक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। गांव के बाहर तालाब में नहाने गया श्रमिक डूब गया। कोतवाली क्षेत्र के बृजपालपुर गांव निवासी पिंटू (34) मजदूरी करते थे। मंगलवार को परशुराम गांव के बाहर तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से वह उसी में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा और घर वालों को बताया। परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परियर गांव से गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई। कुछ ही देर में शव निकाल लिया गया। बेटे की मौत से बेहाल मां परमेश्वरी ने बताया कि वह छह भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि गोताखाेरों ने शव खोज निकाला। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें