फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कब्रिस्तान के पेड़ में फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सिंगरोसी मोहल्ले के बाहर कब्रिस्तान में लगे पेड़ पर चादर के फंदे से श्रमिक का शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पिता ने शराब का लती बताया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सिंगरोसी मोहल्ला निवासी सुमित कुमार (31) पुत्र ओमप्रकाश फैक्टरी में मजदूरी करते थे। पिता ओमप्रकाश के मुताबिक सोमवार सुबह वह घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। बाद में कब्रिस्तान की ओर गए लोगों ने उसका शव चादर के फंदे से पेड़ पर लटका देखा। तब घटना का पता चला। पिता ने बताया कि बेटा शराब पीता था, उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां राधिका और अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि परिजनों की सूचना पर जांच की गई। युवक शराब का लती बताया गया। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें