फोटो-10- पवन कुमार कश्यप (फाइल फोटो)
मौरावां। मोहनीखेड़ा गांव स्थित तालाब में स्नान कर रहा शटरिंग कारीगर डूब गया। साथियों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी लाए।डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौरावां थाना क्षेत्र के बरेथा निवासी पवन कुमार कश्यप (35) गांव मोहनीखेड़ा में शटरिंग लगाकर साथियों के साथ घर लौट रहा था। गांव के बाहर स्थित नरही तालाब में साथियों के साथ स्नान करने लगा। तैरना न आने से वह गहराई में डूब गया। साथियों ने आसपास के लोगों को आवाज देकर उसे किसी तरह बाहर निकालकर सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी आरती ने बताया कि वह तीन भाई-बहन में सबसे बड़े थे। डेढ़ साल की की बेटी यश्वी है। बेटे की मौत से मां बिटाना, पत्नी और भाई अरुण बेहाल हैं। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।