फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा की उपधारा में बहे किसान का शव 28 घंटे बाद मिला

विज्ञापन
फोटो-29-सुनीत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। गंगा की उपधारा में शुक्रवार को डूबे किसान का शव 28 घंटे बाद पीएसी टीम ने खोज लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फुलवैइया निवासी सुनीत राठौर (35) शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मवेशी चराने गए थे। घर से एक किमी दूर गंगा की उपधारा को भैंस की पूंछ पकड़कर पार करते समय डूब गए थे। डूबे युवक की तलाश में गोताखोरों के साथ 32 बटालियन पीएसी लखनऊ लगी थी। पीएसी टीम के प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर शनिवार को शाम चार बजे शव उतराता मिला। सुनीत की मौत से मां संतोषा कुमारी, पिता रामकृष्ण, पत्नी सीता, बेटे राजू व ईशू बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें