पाटन। मुनऊखेड़ा गांव में उपेंद्र सिंह को उधार के चार लाख रुपये मांगने पर पीट दिया। रिश्तेदारों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उपेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बजौरा निवासी ब्रह्मदेव सिंह ने निजी काम के लिए चार लाख रुपये उधार लिए थे। 25 मई को दो लाख रुपये जयबहादुर और संतबक्स की मौजूदगी में दिए गए। 1 जून को ब्रह्मदेव के कहने पर 25 हजार रुपये उसके खाते में डाले गए। 1.75 लाख रुपये लखनऊ निवासी दीपक रावत के खाते में डलवाए गए। ब्रह्मदेव ने सिर्फ 25 हजार रुपये लौटाए। बकाया रकम मांगने पर गाली-गलौज भी की गई। पुलिस ने उपेंद्र की तहरीर पर ब्रह्मदेव सिंह और दीपक रावत पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि रुपये के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और बैंक खातों की जांच चल रही है।