फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पंखे के कटे तार पर पैर पड़ने से महिला करंट से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। फर्राटा पंखे के कटे तार पर पैर पड़ने से महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव आवागोझा निवासी सुमन (50) पत्नी उमाशंकर शनिवार सुबह 11 बजे घर के काम कर रही थीं। पास में चल रहे फर्राटा पंखे का तार जमीन पर पड़ा था। उसके कटे तार पर पैर पड़ने से सुमन करंट की चपेट में आ गईं। आनन-फानन परिजनों ने पंखे का प्लग हटाकर उनको निजी वाहन से मियागंज सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद गंंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें