फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हफीजाबाद-बरुआघाट मार्ग पर पर सोमवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव खानपुर कुरौली निवासी अरविंद उर्फ मुन्नू (38) पुत्र टेकचंद्र फरीदाबाद में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर घर आया था। सोमवार सुबह बाइक से बरुआघाट घाट गया था, शाम पांच बजे वह लौट रहा था। हफीजाबाद-बरुआघाट मार्ग पर शाम चार बजे गोड़ियनखेड़ा मोड़ के पास वाहन की टक्कर से सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई। वह ती भाई-बहनों में छोटा था। बेटे की मौत से मां मालती, पत्नी रेखा और अन्य परिजन बेहाल हैं। उसके दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें