फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन बाजार मोड़ के पास वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि अजगैन मोड़ के पास सड़क किनारे करीब (40) साल के युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो किसी वाहन की टक्कर से मौत की बात सामने आई। पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक नीले रंग की हाफ टीशर्ट और बदामी रंग का हाफ लोवर पहने है। पहचान न होने से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। घटना के आसपास प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है, ताकि वाहन का पता लाया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें