फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आसीवन से आने वाले बड़े वाहन मियागंज चौराहे से भेजे जाएंगे संडीला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। सावन माह का तीसरा सोमवार होने से बांगरमऊ के बोधेश्वर और हरदोई जिले के सुनासीरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की आशंका पर रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। मल्लावां से बांगरमऊ और बांगरमऊ से मल्लावां जाने वाले वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। बांगरमऊ नगर के पश्चिम छोर स्थित बोधेश्वर और हरदोई जिले के मल्लावां में स्थित सुनासीरनाथ मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। सावन माह में यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पूजन करने पहुंचते है वहीं सोमवार को दोनों मंदिरों में काफी भीड़ हो जाती है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने डाइवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके चलते आसीवन की ओर से आने वाले बड़े वाहन मियागंज चौराहे से उन्नाव और संडीला की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। बिल्हौर की ओर से आने वाले वाहन नानामऊ गंगा पुल के पास रोके जाएंगे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से आने वाले बड़े वाहन एक्सप्रेसवे के पास से अंडरपास होते हुए संडीला की ओर रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि डायवर्जन शनिवार शाम छह बजे से सोमवार रात 10 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें