फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एससी-एसटी के मुकदमे में हाजिर न होने पर मुनादी, नोटिस चस्पा

विज्ञापन
फोटो-28-  पनपथा गांव में मुनादी करवाते परियर चौकी इंचार्ज अनिल राजपूत। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
परियर। न्यायालय की ओर से बार-बार सम्मन भेजे जाने के बाद भी आरोपी के हाजिर न होने पर एससी-एसटी कोर्ट के न्यायाधीश के आदेश पर सफीपुर पुलिस ने आरोपी के गांव पहुंच ढोल बजा मुनादी कराई। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पनपथा गांव निवासी राकेश कुमार के खिलाफ एससी/ एसटी कोर्ट में एक वाद चल रहा है, जिसमें वह कई दिनों से पेशी पर नहीं जा रहा है। न्यायालय से कई बार सम्मन भी भेजा गया। उसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर ढोल बजा मुनादी कर उसके घर नोटिस चस्पा की गई। चौकी प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया की मुनादी करवाई गई है अगर हाजिर नहीं होता तो कुर्की भी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें