गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ के हैबतपुर गांव निवासी विजय सिंह (45) की शनिवार सुबह घर पर मौत हो गई। वह चार जुलाई को दोपहर 2:30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड सूखने के लिए डाले गए मक्के पर फिसली बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। परिजन ने उन्हें बांगरमऊ सीएचसी, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर 16 जुलाई को घर ले आए थे। भाई संजीव की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विजय का विवाह नहीं हुआ था और वे दो भाइयों में छोटे थे।