फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
फोटाे-13- जमालुद्दीनपुर गांव के बाहर तालाब में डूबने से युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संव
विज्ञापन
सफीपुर। जमालुद्दीनपुर गांव में मामा के घर रह रहा युवक तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। जांच में मामा ने नशे का लती बताया।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के दारापुर गांव निवासी सूरज (26) पुत्र झिमरी सफीपुर के जमालुद्दीनपुर गांव निवासी मामा छोटेलाल के घर रह रहा था। छोटेलाल ने बताया कि जीजा झिमरी की मौत के बाद बहन ने गांव के ही दूसरे युवक से शादी कर ली थी। इस कारण सूरज और उसकी बहन रिंकी का पालन-पोषण हमने किया। रिंकी की शादी भी कर दी है। मामा के मुताबिक सूरज गलत सोहबत में पड़कर नशे का लती हो गया था। उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सुनता नहीं था। इधर-उधर घूमता रहता था। शुक्रवार को वह नशे की हालत में ही गांव के बाहर तालाब में नहाने चला गया और डूब गया।
कोतवाल संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें