बीघापुर। बदियाखेड़ा गांव में 15 दिन पहले पेड़ से गिरकर घायल युवक की लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। बारासगवर थानाक्षेत्र के बदियाखेड़ा गांव निवासी रामचंद्र (36) खेती करते थे। एक जुलाई को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहे थे। पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गए थे। परिजन लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत होने पर परिजन शव घर ले आए। पति की मौत से पत्नी सरिता, मां बिंदादेई सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।