फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: श्रमिक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-10- होरीलाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उन्नाव। जवाहरखेड़ा गांव में श्रमिक का शव घर से 50 मीटर दूर पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो मामला पारिवारिक कलह का निकला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के जवाहरखेड़ा गांव निवासी होरीलाल (28) मजदूरी करता था। पिता रग्घू ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे बेटे का पत्नी कोमल से विवाद हो गया। इसके बाद वह किसी को बिना बताए घर से निकल गया। घर न लौटने पर तलाश की लेकिन कुछ पता न चला। करीब डेढ़ घंटे बाद रात करीब 11:30 बजे उसका शव घर से कुछ दूरी पर साड़ी के फंदे से लटकने का ग्रामीणों से पता चला। जिंदा होने की उम्मीद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। होरीलाल मां रामकली और पिता की इकलौता बेटा था। छह बहनें हैं, उनकी शादी हो चुकी है। उसकी बेटी काव्या है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें