फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोशनदान तोड़कर चोरों ने पार किए दो लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बिरसिंघी मलेथा गांव में रोशनदान तोडकर घर में दाखिल हुए चोरों ने दो लाख कीमत के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। माखी थानाक्षेत्र के बिरसिंघी मलेथा गांव निवासी कलावती पत्नी कैलाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात चोर रोशनदान तोड़कर घर में दाखिल हुए। अलमारी में रखे सोने-चांदी की करीब दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घर के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। रोशनदान दीवार में पीछे की ओर लगा था। बृहस्पतिवार सुबह नींद खुली तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने दूसरे गांव के कुछ लोगों को घर के आसपास घूमते देखा है। शक के आधार पर उनको नामित किया है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें